महराजगंज में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, एक घायल
चौपारण : चौपारण प्रखंड के महाराजगंज में बच्चे का इलाज कराकर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चक निवासी एक व्यक्ति अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए महाराजगंज आया हुआ था। इलाज कराने के बाद जब वह सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महाराजगंज क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की गति पर नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.