रामनवमी को लेकर महराजगंज में बैठक, 14 मार्च को बजरंग अखाड़ा में होगी बृहद शांति समिति की बैठक
हजारीबाग : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महराजगंज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026 को शाम 05:00 बजे बजरंग अखाड़ा परिसर में बृहद शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में क्षेत्र के सभी अखाड़ा के सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रशासनिक स्तर से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी भी बैठक में शामिल होकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक के दौरान रामनवमी जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर भी चर्चा होगी और इसके वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाएगा। इस बृहद शांति समिति की बैठक में सभी अखाड़ा सदस्यों एवं समाज के लोगों से उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की गई है।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.