गरीब बेटियों की शादी में मदद के लिए सांसद की पहल चौपारण के पांच गांवों में जरूरतमंद बच्चियों को मिला लहंगा...
हजारीबाग : के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग स्वरूप लहंगा उपलब्ध कराने की पहल लगातार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही है। इसी क्रम में चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत अंतर्गत अहरी, नावाडीह, केन्दूवाही, बनिवांटांड और कबिलास गांवों में कुल पांच जरूरतमंद बच्चियों को लहंगा प्रदान किया गया।लहंगा वितरण कार्यक्रम बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया कसिया देवी ने सांसद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद सराहनीय और जनहितकारी कदम है। उन्होंने कहा कि कई गरीब परिवारों की बेटियां ऐसी होती हैं, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वे अपनी शादी में नया लहंगा पहन सकेंगी, लेकिन सांसद की इस पहल से उनकी यह इच्छा पूरी हो रही है।उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से गरीब परिवारों को काफी राहत मिल रही है और सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं भाजपा नेत्री प्रियंका कुमारी, मंडल महामंत्री कृष्णा कुमार साव तथा चौपारण पश्चिमी मंडल मंत्री अशोक कुमार ठाकुर ने भी सांसद मनीष जायसवाल के इस जनकल्याणकारी कार्य की सराहना की।मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मुखिया कसिया देवी, कृष्णा कुमार साव, अशोक कुमार ठाकुर, प्रियंका कुमारी, सुनील शेखर, उत्तम गंझू, मंजू देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, नागिया देवी, विनय सिंह, मनवा देवी, सागर कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.