चौपारण में युवक लापता, परिजनों ने थाना में दिया आवेदन, मोबाइल ट्रेस की मांग..
हजारीबाग : प्रखंड क्षेत्र के जीत गांव निवासी एक युवक के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने चौपारण थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रमजीता पंचायत ब्रहमोरिया निवासी वीरेंद्र पांडे, पिता स्वर्गीय जगन्नाथ पांडे ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया है कि उनका भाई सिकंदर पांडे (उम्र लगभग 32 वर्ष) दिनांक 12 सितंबर 2026 को करीब 11:00 बजे दिन अपने घर से मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या JH 02 BG 6405 लेकर निकले थे। इसके बाद से वे घर वापस नहीं लौटे हैं।परिजनों के अनुसार जब देर रात तक सिकंदर पांडे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने आसपास के गांव, कुआं तालाब,रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल सका। बताया गया कि वे अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर गए थे, जिसका नंबर 8809595348 है। इस नंबर पर संपर्क करने पर अधिकतर समय मोबाइल बंद बता रहा है।परिजनों का कहना है कि कभी कभी यह नंबर थोड़ी देर के लिए चालू होता है और फिर बंद हो जाता है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। ऐसे में परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मोबाइल नंबर को ट्रेस कर युवक का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।इस संबंध में परिवार ने चौपारण थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक की खोजबीन कराने की मांग की है। वहीं परिवार के लोग युवक के सकुशल घर लौटने की उम्मीद में लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.