युवा शक्ति से मजबूत होगा साहू समाज : नवनियुक्त युवा अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता

हजारीबाग : बरही अनुमंडल साहू समाज द्वारा विकास कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस अवसर पर नवनियुक्त युवा अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक और राजनीतिक चेतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य साहू समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक कार्यों के साथ-साथ मुख्यधारा की राजनीति से भी जोड़ना है। युवा शक्ति को एक मंच पर लाकर समाज के हक-अधिकारों की रक्षा करना और युवाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।] विकास कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की एकता और मजबूती ही क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.