प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों के साथ हुई बैठक

विष्णुगढ़ : मेंआयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास अधिकारी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ बैठक की। इस बैठक में राशन डीलरों को अपने क्षेत्र के वंचित पात्र परिवारों की पहचान कर जल्द से जल्द ई-केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन डीलरों को अपने क्षेत्र के छूटे हुए लाभार्थियों को चिन्हित कर कार्ड बनवाने में मदद करने का निर्देश दिया गया है।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने डीलरों को राशन वितरण की समीक्षा की उन्होंने सभी लाभुकों को समय पर और पारदर्शिता के साथ राशन वितरित करने के साथ ही ई-केवाईसी खाद्यान्न वितरण की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी पीडीएस डीलर को नियमानुसार खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया। डीलरों को राशन दुकान को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रंग अर्थात गुलाबी रंग से रंगने व राशन दुकान के बाहर सभी कार्ड धारियों की सूची लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड के सभी पीडीएस विक्रेता एवं महिला समूह मौजूद थे

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.