बरकट्ठा थाना परिसर में रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बरकट्ठा :  बरकट्ठा थाना परिसर में  रामनवमी और ईद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।अध्यक्षता एसडीपीओ अजीत कुमार विमल तथा संचालन थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरीया ने किया। मौके पर बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, जिप सदस्य प्रतिनिधि यमुना साव मौजूद थे।वहीं प्रमुख रेणु देवी ने लोगों से ईद उल फितर और रामनवमी  त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपस भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दरम्यान जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने अपनी अपनी कई अहम विचारों को रखा। डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कहा की पर्व के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाना और डीजे साउण्ड पर हाईकोर्ट के द्वारा पूर्णतः रोक लगाई गई है। सोशल मीडिया पर प्रशासन के द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला गया पोस्ट या खबर अधिकांश अफवाह रहती है। थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरीया ने आम लोगों से पर्व के दौरान किसी भी घटना की सूचना प्रशासन को देने की अपील किया। इस अवसर पर बैठक में पूर्व मुखिया मोईन अंसारी,समाज सेवी दर्शन सोनी,रामचंद्र चौधरी, विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, संतोष देव,मुंशी पासवान, पूर्व पंसस सह प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, रामखेलावन यादव, महेश चंद्रवंशी, जीबलाल साव, इन्द्रजीत प्रसाद, गफ्फार खान, इसराइल मियां, रीतलाल प्रसाद, विहिप प्रखंड मंत्री सत्यम भारती, सतीश सिंह, उत्तीम महतो, गुलजार अली, मुकेश राय, राजकुमार मंडल, राजेश कुमार, रामचन्द्र चौधरी, धीरज गुप्ता, यशराज साहा, रोहित प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.