बालूमाथ थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन
बालूमाथ : पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बालूमाथ थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने किया। इफ्तार पार्टी में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से शांति और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। मौके पर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, गौतम कुमार, अमित कुमार देवेंद्र सिंह, मुख्तार अंसारी, समाजसेवी मो०मुजम्मिल हुसैन, जावेद अख्तर, मो० इमरान, मो० शमीम, कौशर अली, अख्तर हुसैन, मो० रईस, मो० मुजाहिद, मो०निजाम, मो० साबिर, मो० यहिया, शमीम खान समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.