ऐतिहासिक रामनवमी पूजा समिति बेंदुआरा 2026 का गठन, रामाशीष साव बने अध्यक्ष
हजारीबाग : प्रखंड के ग्राम पंचायत झापा अंतर्गत ग्राम बेंदुआरा में ऐतिहासिक रामनवमी पूजा समिति 2026 का गठन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर रामाशीष साव को चुना गया, जबकि पन्नू रविदास को सचिव एवं प्रमोद रंजन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के संरक्षक के रूप में रामप्रसाद भुइयां को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें सारेश चंद्रवंशी, प्रदीप भुइयां, संजय भुइयां, निराला कुमार साव, शिवम कुमार, गौतम साव, जयंत कुमार साव, साजन कुमार, सुमित कुमार राणा, रोहित चंद्रवंशी, पिंटू साव, राम भरोसा गुप्ता एवं मनोज साव को शामिल किया गया है।
नवगठित समिति के सदस्यों को मुकुंद साव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि समिति गठन के साथ ही प्रभावी हो गई है और आज से ही अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेगी।
समिति द्वारा रामनवमी की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। तय किया गया कि आयोजन से एक सप्ताह पूर्व प्रतिदिन मंडप प्रांगण में लाठी खेलने का अभ्यास किया जाएगा। आगामी रविवार को ध्वजा हेतु बांस की व्यवस्था की जाएगी तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। अष्टमी के दिन ध्वजारोहण (झंडा खड़ा) किया जाएगा और नवमी के दिन भव्य जुलूस निकाला जाएगा।
ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग मिलकर इसे सफल बनाने में जुट गए हैं।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.