बरकट्ठा में ईद उल फितर धूमधाम से मनाई गई

बरकट्ठा प्रखंड-  क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. रजा जामा मस्जिद बरकट्ठा के इमाम मुफ्ती मोहिब आलम ने सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा कराई. इमाम ने मौके पर क्षेत्र में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी. कहा की ईद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ सभी गिले शिकवे को भूलकर मिलजुल कर मनाने का पैगाम लेकर आती है. नमाज के बाद लोगो ने एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. ईद को लेकर मस्जिद की रंग रोगन और फूलों से आकर्षक ढंग से सजावट किया गया. पर्व को लेकर झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासिन खान के कोनहराखुर्द स्थित आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पर्व के मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रेरणा प्रिया, पूर्व जिप सदस्य दयमंती देवी, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, दर्शन सोनी, प्रखंड मोमिन कांफ्रेंस अध्यक्ष अब्दुल शकूर अंसारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी है. बरकट्ठा के अलावा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सक्रेज, घंघरी, तरबेचवा, मेरमगड्डा, कोनहराखुर्द, शिलाडीह, बरवां, जमुआ, कोनहराकला, बेड़ोकला गांव में भी लोगों ने ईद उल फितर की नमाज शनिवार को मस्जिदों में अदा किया.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.