बच्छई–गोबिंदपुर पंचायत में महारामनवमी पूजा समिति का गठन, लक्ष्मण साव बने अध्यक्ष

चौपारण : प्रखंड अंतर्गत बच्छई पंचायत के सचिवालय सभागार में दिनांक 22 मार्च 2026 को गोबिंदपुर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया बिरेन्द्र रजक ने की, जिसमें गोबिंदपुर, चपरी, बेला टांड़, मालिकाना चक, डुमरी, ओबरा और सेवई के अखाड़ा सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठक में सर्वसम्मति से महारामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें
???? अध्यक्ष – लक्ष्मण साव (डुमरी)
???? सचिव – भोला राणा (ओबरा)
???? कोषाध्यक्ष – अरुण शर्मा (गोबिंदपुर)

इसके साथ ही समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में मुखिया बिरेन्द्र रजक, पूर्व मुखिया भैरो साव एवं जन सेवा परिषद के सचिव रामलाल साव को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संरक्षक मंडल में सहदेव यादव, सीताराम रविदास, बसंत साव, सतेन्द्र यादव, महाबीर साव, गणेश भूइंया, दिनेश शर्मा, गंगा यादव, शंकर दयाल साव और नकुलदेव रजक को शामिल किया गया।

बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़ों के जुलूस शाम 4:30 बजे तक मेला स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंचेंगे, ताकि आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाया जा सके। साथ ही, जो अखाड़ा समय पर पहुंचकर सुंदर झांकी प्रस्तुत करेगा, उसे समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

मेला में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की विशेष व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया।

इस मौके पर टिंकू कुमार, टुकन रविदास, सोबरन यादव, अनिल साव, दशरथ साव, विजय साव, शंकर साव, बसंत कुमार, दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

???? कुल मिलाकर बैठक में आगामी महारामनवमी पर्व को भव्य और व्यवस्थित तरीके से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.