गोबिंदपुर में महारामनवमी पूजा समिति का गठन, लक्ष्मण साव बने अध्यक्ष..
चौपारण : प्रखंड के बच्छई पंचायत स्थित गोबिंदपुर अखाड़ा महारामनवमी पूजा समिति की बैठक रविवार को पंचायत सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया बिरेन्द्र रजक ने की। बैठक में गोबिंदपुर, चपरी, बेला टांड़, मलिकाना चक, डुमरी, ओबरा एवं सेवई गांव के अखाड़ा सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से डुमरी निवासी लक्ष्मण साव को महारामनवमी पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं ओबरा निवासी भोला राणा को सचिव तथा गोबिंदपुर निवासी अरुण शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में मुखिया बिरेन्द्र रजक, पूर्व मुखिया भैरो साव एवं जन सेवा परिषद के सचिव रामलाल साव को मनोनीत किया गया।इसके अलावा सहदेव यादव, सीताराम रविदास, बसंत साव, सतेन्द्र यादव, महाबीर साव, गणेश भूइंया, दिनेश शर्मा, गंगा यादव, शंकर दयाल साव और नकुलदेव रजक को संरक्षक बनाया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी गांवों के अखाड़ा जुलूस शाम 4:30 बजे तक मेला स्थल पर पहुंचेंगे, ताकि आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाया जा सके। समय पर पहुंचकर सुंदर झांकी प्रस्तुत करने वाले अखाड़ों को समिति की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में टिंकू कुमार, टुकन रविदास, सोबरन यादव, अनिल साव, दशरथ साव, विजय साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.