ईद मिलन समारोह में गूंजा भाईचारे का संदेश,पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल..
चौपारण : ईद के पावन अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लईक अहमद खान उर्फ फोलटेन खान के आवास पर आयोजित हुआ, जहां क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला पहुंचे, जिनका लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक है। हमें मिलजुल कर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।मेजबान लईक अहमद खान उर्फ फोलटेन खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईद मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और सौहार्द का संदेश दिया।समारोह में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.