सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु सांसद मनीष जायसवाल व विधायक मनोज यादव ने फूँका बिगुल, 45 अखाड़ों के बीच 'दंड' वितरण शुरू
हजारीबाग : हजारीबाग की ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध रामनवमी की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने तथा पारंपरिक कला-कौशल को जीवित रखने के उद्देश्य से 'सांसद दंड वितरण अभियान-2026' का भव्य आगाज किया गया। बरही प्रखंड स्थित धनबाद रोड स्थित नया दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान हजारीबाग के सांसद श्री मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से अखाड़ों को खेल सामग्री (दंड) वितरित की।
परंपरा और कौशल का संगम
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दंड चलाने की पारंपरिक कला का संरक्षण करना और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान बरही मंडल के कुल 45 अखाड़ों को दंड प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत प्रतीकात्मक रूप से प्रथम पाँच अखाड़ों को दंड सौंपकर की गई।
गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। मुख्य रूप से:
विधायक: मनोज कुमार यादव (बरही विधानसभा)
प्रतिनिधि: द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह (मांडू वि.स. सांसद प्रतिनिधि), अजय साहू (जिला सांसद प्रतिनिधि), मुकुंद साव, रामस्वरूप पासवान।
स्थानीय जनप्रतिनिधि: किशुन यादव (जिप उपाध्यक्ष), प्रीति कुमारी (जिप सदस्य), रमेश ठाकुर (विधायक प्रतिनिधि), नागेश्वर रजक (भाजपा मंडल अध्यक्ष)।
समिति पदाधिकारी: भगवान केशरी (अध्यक्ष, रामनवमी महासमिति)।
इसके साथ ही अर्जुन साव, भुनेश्वर साव, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महेन्द्र केशरी, बिनोद सिंह, जयप्रकाश केशरी, संतोष सिंह, सुबोध केशरी, अशोक यादव, युगल किशोर यादव, पप्पू चंद्रवंशी, गौतम सिंह, नवलकिशोर सिंह, शिवा निषाद, राजेश केशरी, बिरेन्द्र कुमार, कपिल साव, राजकुमार साव, चौरंगीलाल गुप्ता, प्रो. हिरामन साव, ज्योतिष यादव, दिनेश साव, प्रमोद सिंह, उपेंद्र सिंह एवं सांसद मीडिया प्रतिनिधि रितेश कुमार वर्णवाल सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हजारीबाग की पहचान और आन-बान-शान है। सांसद मनीष जायसवाल की यह पहल अखाड़ों को संसाधन संपन्न बनाने और युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति उत्साह भरने का कार्य करेगी। इस वितरण अभियान से अखाड़ा समितियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
रिपोर्टर : राहुल राणा

No Previous Comments found.