रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट: बेलतू व महुदी के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च डीसी,एसपी ने संभाली कमान, शांति व सौहार्द,बनाए रखने की अपील..
हजारीबाग : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड का दौरा कर बेलतू व महुदी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही माइकिंग के माध्यम से आम लोगों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
फ्लैग मार्च में अपर समाहर्ता संतोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, डीपीआरओ रोहित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.