झंडा पंचमी पर झंडा चौक में पारंपरिक रीति से ध्वज परिवर्तन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा माहौल..
हजारीबाग : चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर शहर के झंडा चौक में श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वज परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना कर पुराने ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर नए ध्वज की स्थापना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-पाठ के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की गई। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ नए ध्वज को स्थापित किया गया। इस दौरान झंडा चौक पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने कहा कि झंडा पंचमी के दिन ध्वज परिवर्तन की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो आस्था और सनातन संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को आगे भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाया जाएगा तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर महासमिति के उपाध्यक्ष टिंकू कुमार, रितेश तिवारी, मीडिया प्रभारी आशीष यादव, रोशन यादव, रामू यादव, पूर्व अध्यक्ष बसंत यादव, कुणाल यादव, जीतू यादव सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.