GT रोड पर बड़ी कार्रवाई: ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
हजारीबाग : बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई GT रोड स्थित बिलौतीया मोड़ के पास की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर टाटा ट्रक (पंजीयन संख्या BR01GC7072) को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक के ड्राइवर केबिन से 33 पेटी अवैध ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक शराब तथा खुले रूप में रखे गए लगभग 1000 पीस ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। बरामद शराब को जब्त कर ट्रक सहित थाना लाया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया। उनकी सतर्कता और तत्परता के कारण इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी जा सकी। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर उनकी सक्रिय कार्यशैली की सराहना की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.