मुखियाओं के उन्मुखीकरण कार्यशाला में पंचायत विकास व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर..
चौपारण : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुखियाओं के लिए हजारीबाग में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में चौपारण प्रखंड से भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और पंचायतों के विकास से जुड़ी योजनाओं व पंचायती राज व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं,उनकी जिम्मेदारियों तथा स्थानीय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय ने पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यशाला में चौपारण प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार भास्कर, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, बहेरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, पूजा कुमारी, मुखिया पप्पू रजक, मंटू सिंह, हेलाल अख्तर तथा पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव सहित विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रशिक्षण सत्र में सभी प्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकता है।कार्यशाला के दौरान पंचायत संचालन, वित्तीय प्रबंधन और विकास योजनाओं की निगरानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिससे प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.