विधानसभा समिति ने हजारीबाग में योजनाओं की समीक्षा, मुआवजा व जलापूर्ति पर दिए निर्देश..

हजारीबाग : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने मंगलवार को हजारीबाग जिले का दौरा कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। परिसदन भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने की। बैठक में सदस्य मंगल कालिंदी एवं रोशन लाल चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समिति ने निर्माणाधीन योजनाओं की स्थिति, उनमें आ रही बाधाओं तथा उनके समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से विधायक फंड, एनटीपीसी से संबंधित मुआवजा भुगतान, डीएमएफटी एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं के साथ ग्रामीण एवं शहरी जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समिति ने एनटीपीसी के अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति के भुगतान में तेजी लाने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। एसी बिल के लंबित मामलों पर भी समिति ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, डीआरडीए निदेशक मां देवप्रिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित

रिपोर्टर :  मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.