मंगला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग : चौपारण में मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां मंगल जुलूस निकलेगा, वहां पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और लोगों को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत अपने वरीय अधिकारियों को दें। साथ ही जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने में सहयोग करें। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मंगल जुलूस सकुशल संपन्न हो सके।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.