सिंघरावां में महाकाल का भव्य रौद्र रूप का जीवंत झांकी की तैयारी जोरों पर..
चौपारण : प्रखंड के सिंघरावां में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को जीटी रोड सिंघरावां में भव्य और विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं. पूजा समिति द्वारा इसे ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. रामनवमी पूजा समिति के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा 27 मार्च नवमी को रात्रि 8:00 बजे हनुमान मंदिर सिंघरावां से प्रारंभ होगी. जो बजरंग चौक होते वापस सिंघरावां मोड तक जायेगी. 28 मार्च को सिंघरावां व पिपरा कि झांकी एक साथ पिपरा तक जायेगी. सिंघरावां का झांकी वापस हनुमान मंदिर में समापन किया जायेगा. आगे मिडिया प्रभारी ने बताया भगवामय ध्वज और भगवा झंडी का लरी से आकर्षक रूप से जीटी रोड कि सड़के दोनों ओर सजावट की जा रही है. अष्टमी को सुन्दर लाल जैन उच्च विद्यालय मैदान में अखाड़े को भव्य तरीके से चारो ओर से सजाया जायेगा. मेले में कई गांव से लोगों का जुटान होगा जिसमें लाठी खेलना , तलवारबाजी और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा. शोभायात्रा झांकी में महाकाल का भव्य रौद्र रूप का स्वरूप में जीवंत झांकी होगा. जिसमें महाकाल का तीसरी आँख जब रुद्र क्रोधित होते हैं, तो उनकी तीसरी आँख खुल जाती है, जिससे निकलने वाली अग्नि सब कुछ भस्म कर देती है। तांडव: रुद्र रूप में ही शिव 'रौद्र तांडव' करते हैं, जो ब्रह्मांडीय प्रलय का प्रतीक पर आधारित रहेगा. उनके हाथ में त्रिशूल, डमरू और धनुष उनकी संहारक शक्ति को दर्शायेगा
रिपोर्टर : मुकेश सिंह.

No Previous Comments found.