बरकट्ठा के तुइयो में मंगला जुलुस के दौरान झड़प,
बरकट्ठा : के तुइयो में मंगला जुलुस के दौरान झड़प, हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग गंभीर रूप से घायल बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम लेवडा जमुआ में मंगला जुलूस में शामिल लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. जिसमें पुलिस अधिकारी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी हो कि तुईयो गांव से रामभक्तों ने मंगला जुलूस निकाला था. जुलूस तुईयो, कपका, बुचई गांव होते हुए लेवडा गांव की ओर जा रही थी. मौके पर उपस्थित बरकट्ठा और गोरहर पुलिस ने रामभक्तों को लेवडा गांव की ओर जाने की परमीशन नहीं होने को लेकर जुलूस को लौटने के लिए कहा. जिसके पश्चात जुलूस में शामिल महिलाओं के द्वारा पुलिस को हटाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की जाने लगी. मौके पर उपस्थित बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, पुलिस इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी और बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरीया ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया. जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इससे उपस्थित महिला-पुरुष उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला पुलिस के नहीं रहने के कारण पुलिस को थोड़ा पिछे हटना पड़ा. सूचना मिलने पर बरही एसडीओ जोहन टुडू, बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचकर मौके पर जमा भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर जमें हुए हैं.
इस पथराव और लाठी चार्ज में इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरीया एवं कुछ पुलिस हल्का चोटिल हुए. वहीं इस लाठीचार्ज और पथराव में ग्राम तुईयो निवासी शांति देवी, रेणु देवी, कलावती देवी, मलवा देवी, ग्राम जमुआ निवासी बानो खातून, मो मसूंर आलम, मो खलील गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर कलावती देवी, मलवा देवी ने बताया कि पथराव में मेरे पैर जख्मी हो गया जिससे हम लोग चलने में असमर्थ हो गई जिसके बाद पुलिस बल के जवानों ने हमलोगों को लाठी से मार कर घायल कर दिया. वहीं उपस्थित लोगों ने बताया कि पुलिस के द्वारा मौके पर हवाई फायरिंग भी की गई.
इस बाबत पुलिस एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने कहा कि पुलिस के द्वारा भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. वहां पर पुलिस के द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट नहीं किया है बल्कि भागने के दौरान वह लोग गीर कर घायल हो गई. डीएसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा हवाई फायरिंग भी नहीं किया है लोगों के द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है. एसडीओ जोहन टुडू ने कहा कि यहां पर स्थिति पुरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हमलोगों को किसी की त्योहार मनाने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. उन्हें चिंहित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले को लेकर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि झारखंड सरकार हिन्दू विरोधी सरकार बन कर रह गई है. इस सरकार में हिन्दूओं को त्योंहारों में पुलिस प्रशासन की सामना करना पड़ता है. हम लोगों को लगता है कि इस सरकार में हिन्दूओं को धर्म बदलकर बंगलादेश चल जाना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि तुइयो गांव में हमेशा पीडब्ल्यूडी रोड में मंगला जुलूस निकलता रहा है. पिछले दिनों गांव वालों ने उपायुक्त हजारीबाग और पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को बरही में जाकर पत्र सौंपा इसके बाद भी पुलिस ने मंगला जुलूस को रोक दिया. इससे साफ जाहिर होता है कि झारखंड सरकार पुरी तरह हिन्दूओं को त्योंहार मनाने देना नहीं चाहती. उन्होंने बताया कि अगर पुलिस को यह सूचना थी कि इस जुलूस में महिला पुरुष आएंगे तो महिला पुलिस नहीं रखना एक गंभीर विषय है. इस घटना में जिस तरह पुलिस ने महिलाओं को बर्बरता पूर्वक मारा है वह बहुत ही गंभीर विषय है.
इस बाबत माले अंचल सचिव शेर मोहम्मद ने कहा कि यह पुरी तरह पुलिस की नकामी को दर्शाता है. अगर समय रहते पुलिस सतर्क रहती तो इतनी बड़ी घटना नही होती. इस तरह के मामले की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस महिला पुलिस को नही रखा. उप प्रमुख प्रतिनिधि उतीम महतो ने कहा कि 2024 तक गांव का मंगला जुलूस लेवडा गांव स्थित मेन रोड़ से जाता रहा है. वर्ष 2025 में पुलिस के द्वारा उक्त जुलूस को रोक दिया गया. पुलिस के द्वारा कहा गया कि अगले बार आप लोग पहले ही लिखकर दे दिजिएगा उसके बाद परमीशन मिल जाएगा. इस बार गांव वालों ने दो महीने पहले ही लिखकर दिया लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा परमिशन नहीं दिया गया. मंगला जुलूस लेवडा गांव के पहले ही लौट जाता लेकिन नासमझी में कुछ महिला आगे बढ़ गई जिससे वहां घटना घट गई.
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.