रामनवमी पर हजारीबाग यूथ विंग का भव्य आयोजन,151 किलो लड्डू महाभोग का होगा वितरण..

हजारीबाग : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को महावीर स्थान मंदिर के समीप हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहरवासियों और रामभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।इस वर्ष आयोजन के तहत 151 किलो लड्डू महाभोग का वितरण किया जाएगा। संस्था के सदस्यों द्वारा लड्डू को पूरी स्वच्छता, शुद्धता एवं श्रद्धा के साथ तैयार किया जा रहा है। प्रसाद निर्माण में गुणवत्ता और धार्मिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पवित्र प्रसाद प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम की शुरुआत महावीर स्थान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी, जहां लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों के साथ पूजा के बाद सुबह 9 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।रामनवमी को लेकर इन दिनों पूरा हजारीबाग भगवा रंग में सराबोर नजर आ रहा है। आयोजन को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा, “श्रीराम की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष और अधिक भव्य होता जा रहा है। सभी सदस्य पूरे समर्पण के साथ इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।”वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा, “यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला महापर्व है, जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।”कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल एवं प्रणीत जैन सहित यूथ विंग के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।हजारीबाग यूथ विंग ने सभी रामभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य बनाएं और महाभोग का प्रसाद ग्रहण करें। आयोजन में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, विवेक तिवारी, प्रज्ञा कुमारी, उदित तिवारी, अजीत चंद्रवंशी, सेजल सिंह, खुशी कुमारी सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.