रामनवमी पर हजारीबाग में चाक चौबंद स्वास्थ्य व्यवस्था, जगह-जगह मेडिकल टीम व एम्बुलेंस तैनात
हजारीबाग : रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शहर भर में व्यापक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की है। विभिन्न जुलूस मार्गों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सरकारी मेडिकल टीमों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।प्रशासन की ओर से सरकारी बस स्टैंड, बिरसा चौक से लेकर डिस्ट्रिक्ट मोड़ तक मेडिकल टीम गड़ी खाना के पास तैनात रहेगी, वहीं आरोग्यम, आयुष्मान और बीडीएम अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डिस्ट्रिक्ट मोड़ से इंद्रपुरी चौक तक जिला नियंत्रण कक्ष, इंद्रपुरी चौक सहित गोदावरी अस्पताल, लाइफ हेल्थ नर्सिंग होम और नैना सेवा सदन को सक्रिय रखा गया है। यहां एक 108 एम्बुलेंस सेवा भी तैनात रहेगी।पेलावल से कल्लू चौक तक पेलावल थाना के पास सरकारी टीम के साथ कई निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है। इस क्षेत्र में भी 108 एम्बुलेंस और मोबाइल बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। इंद्रपुरी से झंडा चौक तक के मार्ग में कई स्थानों पर मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी, साथ ही सदर अस्पताल के पास दो 108 एम्बुलेंस और पांच बाइक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा बंशीलाल चौक, सरदार चौक, बड़ी बाजार, ग्वाल टोली, पंच मंदिर, जामा मस्जिद रोड, लोहसिंघना, जादो बाबू चौक सहित अन्य क्षेत्रों में भी मेडिकल टीमें और निजी अस्पतालों की सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभिन्न मार्गों पर कुल मिलाकर दर्जनों मोबाइल बाइक एम्बुलेंस तैनात रहेंगी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।जिला प्रशासन ने बताया कि इस व्यापक व्यवस्था का उद्देश्य रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटना और आमजन को सुरक्षित एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.