हजारिबाग के बरकट्ठा प्रखण्ड के गैड़ा ग्राम में विराट हिंदू महासम्मेलन
हजारिबाग : के बरकट्ठा प्रखण्ड के गैड़ा ग्राम में विराट हिंदू महासम्मेलन की भव्य तैयारी हेतु एक बैठक गैड़ा काली माता मंदिर में बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुकेश राय जी ने किया जबकि संचालन चंदन जी ने किया।इस बैठक में गैड़ा पंचायत के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ हिंदू कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अयोजन के सफल सञ्चालन और अयोजन हेतु अपने अपने सुझाव दिए। इस बैठक में विराट हिंदू महासम्मेलन के सफल और भव्य तैयारी और संचालन हेतु सभी के बीच दायित्व और कार्यों की जिम्मेदारी सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं को दिया गया। ज्ञात हो कि विराट हिंदू महा सम्मेलन का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल 2026 को तुर्कबाद मैदान में होना निश्चित हुआ है जिसमें चूगलामों पंचायत बड़कनगंगो पंचायत और गैड़ा पंचायत के सभी हिंदू परिवारों को शामिल होने का आह्वान किया गया है और हिन्दू एकता का प्रर्दशन करने का आह्वान किया गया है। विराट हिंदू महासम्मेलन के आयोजन हेतु सभी सनातनी एकजुट हैं और तन, मन और धन से लगे हुए हैं।
हिंदू विराट हिंदू महासम्मेलन आयोजन समिती के तत्वावधान में हो रहा है
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

No Previous Comments found.