कबतक दरिंदे लूटते रहेंगे नाबालिगों के अस्मत कितनी माँके आंगन सुना करेंगे ये दानव

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा पंचायत की एक ऐसी घटना जो हृदय विदारक और मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई हैबीती रात मंगला जूलूस में जहां जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे लोग नाच गा रहे थे खुशियां मना रहे थे वहींउनकी खुशियों को ग्रहण लगाने के लिए कुछ दानव अपनी योजना बना रहे थेसुमन जिसकी उम्र 12 वर्ष जो जुलूस से पानी पीने के लिए निकली थी उसी बख्त उन दुराचारियों की नजर उसपर पड़ीऔर उसको वहीं से अगवा कर एक सुनसान घर में लेजाकर उस नाबालिग के साथ सिर्फ बलात्कार ही नहीं किया बल्कि निर्लजता की हद पार करदी
चेहरे को कुचलने का प्रयास किया जननांग में लाठी डालदिया कितना दर्द हुआ होगा उस मासूम को परिजनों ने बताया जुलूस रात्रि 10:00 के करीब समाप्त हुई उस समय से पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई
सुबह 9: 00 बजे उसकी बहन ने बांस की झाड़ी के बगल में निर्वस्त्र उसकी लाश को देख चिल्लाई उसकी चिल्लाहट से गांव के लोग एकत्रित हुए और विष्णुगढ़ प्रशासन को सूचना दी गई प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की इस जांच प्रक्रिया में खोजी कुत्ता और forensic team मौजूद रहे

थाना प्रभारी और डीएसपी भी मौजूद थे लाश को पोस्टमास्टम के लिए भेज दिया गया आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने डीएसपी साहब से इस जघन्य अपराध को करने वाले  अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कठोर से कठोर दंड
देने का आग्रह किया डीएसपी साहब ने भी आश्वासन दिया जल्द कार्यवाही होगीअब देखना है प्रशासन क्या कुछ कर पाती है

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.