बड़कागांव में ऐतिहासिक शांति के साथ संपन्न हुई रामनवमी..
हजारीबाग/बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र में इस वर्ष रामनवमी का पर्व अभूतपूर्व शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि पूरे आयोजन के दौरान छोटी से छोटी कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इसे क्षेत्र के इतिहास में एक नई मिसाल माना जा रहा है। इस सफलता पर आम जनता और सामाजिक लोगों ने थाना प्रभारी दीपक सिंह को सम्मानित कर उनका आभार जताया।बताया जाता है कि दीपक सिंह को बड़कागांव थाना की जिम्मेदारी संभाले अभी महज 14 से 15 दिन ही हुए हैं। यह थाना पहले से ही एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र के रूप में जाना जाता रहा है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें यहां पदस्थापित किया था। दीपक सिंह ने इस विश्वास पर खरा उतरते हुए अपनी कुशल कार्यशैली और सक्रियता से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित रखा।रामनवमी के दौरान उन्होंने लगातार क्षेत्र में रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।
खुद दीपक सिंह ने बताया, “मैं पिछले चार दिनों से झपकी तक नहीं लिया हूं। लगातार क्षेत्र में रहकर हर मुमकिन प्रयास किया कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।”
उनकी इस प्रतिबद्धता और मेहनत का ही परिणाम रहा कि जुलूस, अखाड़ा और अन्य कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक पूरे हुए।स्थानीय लोगों ने कहा कि दीपक सिंह आम जनता के बीच सहजता से घुल मिल जाते हैं और हर व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुनते हैं।उनकी ईमानदार छवि और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली ने लोगों के बीच विश्वास को मजबूत किया है।लोगों ने साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी ही समाज में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.