सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा 13 अप्रैल को देहर पंचायत से होगी रवाना

चौपारण : प्रखंड अंतर्गत देहर पंचायत से आगामी 13 अप्रैल को सांसद तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर विशेष गाड़ी रवाना होगी। इसको लेकर देहर शक्तिकेंद्र के संयोजक कैलाश पांडेय की अध्यक्षता में ग्राम भदान स्थित जन्मेजय कुमार सिंह के आवास पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पंचायत सारथी जन्मेजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि एवं तीर्थ दर्शन योजना के प्रभारी द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सह प्रभारी जुगनू सिंह, बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रंजित चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, चौपारण पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह तथा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देव कुमार दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन योजना के विभिन्न पहलुओं—यात्रा कार्यक्रम, पात्रता (अहर्ता), यात्रियों के चयन की प्रक्रिया तथा भ्रमण स्थलों—पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने योजना की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए इसे सफल बनाने पर जोर दिया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही यात्रियों का चयन किया जाएगा तथा उन्हें भव्य तरीके से स्वागत कर यात्रा के लिए विदा किया जाएगा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका आशीर्वाद” के सिद्धांत को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। साथ ही “विकास भी, संस्कार भी और सत्कार भी” की सोच को साकार रूप देने की बात कही।

बैठक में मनोज सिंह, जयंत सिंह, विनय सिंह, अजय पासवान, मिथिलेश पांडेय, भूषण सिंह, सुरेश दांगी, मनोज दांगी, अनिल दांगी, ओम सिंह, बवन सिंह, संजीव दांगी, केदार यादव, बिनोद कुमार भोक्ता, धीरेंद्र दांगी, कुलदीप पांडेय, दिलीप पांडेय, विनय राणा, मुकेश सिंह, सुभाष चंद्रवंशी, विजय दांगी, संजय सिंह, बेलू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.