दैहर पंचायत सचिवालय में इफ़को द्वारा किसान गोष्ठी आयोजित

हजारीबाग : को पंचायत सचिवालय दैहर के सभागार में IFFCO कंपनी द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से विजय कुमार एवं उमेश कुमार ने उपस्थित किसान भाइयों को खाद एवं बीज के समुचित उपयोग, मिट्टी जांच की आवश्यकता, जुताई विधि तथा बुवाई की वैज्ञानिक पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ द्वारा किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शम्भू दांगी, रामलखन दांगी, ज्ञानी राम दांगी, कुलदीप पांडेय, संजय सिंह, सचिदानंद सिंह, विक्रम कुमार, केसो सिंह, कोठारी सिंह, पिंटू दांगी, सहदेव प्रजापति, बहादुर सिंह, बबलू सिंह, अर्जुन दांगी, अरविंद दांगी एवं कैलास दांगी शामिल रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.