15 अप्रैल तक हर हाल में बांटे जाएं अप्रैल माह का राशन

हजारीबाग : समाहरणालय सभागार में सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने आरसीएमएस, डोर स्टेप डिलीवरी, पीडीएस व्यवस्था, चना-दाल, चीनी, नमक वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अयोग्य राशन कार्डधारियों के नाम विलोपन, कम वितरण वाले क्षेत्रों में सुधार तथा पीजीएमएस में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर पीडीएस दुकानों की जांच करने और लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने को कहा गया।

“वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना के तहत लाभुकों का वेरिफिकेशन करने और रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अप्रैल माह का राशन 15 अप्रैल तक शत-प्रतिशत वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.