चौपारण पूर्वी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक व संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चौपारण पूर्वी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन सेलहाराकला में मंडल अध्यक्ष आरती कौशल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बतौर प्रशिक्षक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव तथा सह सांसद प्रतिनिधि रंजित चंद्रवंशी जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से मंडल महामंत्री बालेश्वर साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद साव ने किया। इस दौरान चौपारण पूर्वी मंडल के सांसद प्रतिनिधि सहदेव यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, बीरेंद्र रजक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह


No Previous Comments found.