अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा
बरही (हजारीबाग)- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, बरही अनुमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सम्मेलन में उनकी गरिमामय उपस्थिति से समाज में नई चेतना का संचार हुआ है। उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से एकजुट होकर समाज को संगठित एवं प्रगतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं, पूर्व युवा अध्यक्ष बीरबल साहू ने भी सांसद के प्रति आभार प्रकट करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सांसद का संरक्षण समाज के लिए गर्व की बात है और पुराने व नए कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए। सेवा और समर्पण को समाज की पहचान बताते हुए इसे और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
सांसद ढुल्लू महतो ने अपने संदेश में कहा कि साहू समाज अपनी कर्मठता के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर समाज की कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और समाज के उत्थान व अधिकारों की लड़ाई में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
अनुमंडलीय युवा अध्यक्ष विकास गुप्ता ने टेलीफोनिक माध्यम से सांसद का आभार जताते हुए उनकी तुलना दानवीर भामाशाह से की। उन्होंने कहा कि सांसद समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। साथ ही 2027 के पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं से अपनी सामाजिक व राजनीतिक ताकत को पहचानने और सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर अध्यक्ष अमित साहू, पूर्व युवा अध्यक्ष बीरबल साहू, अनुमंडलीय कोषाध्यक्ष राजदेव गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अमित सिंह, बरही (हजारीबाग)

No Previous Comments found.