गरीब बेटियों के चेहरे पर आई मुस्कान, जनप्रतिनिधियों ने भेंट किया लहंगा

हजारीबाग : बच्छई पंचायत के ग्राम मलिकाना निवासी भैरो रजक की पुत्री प्रिया कुमारी एवं राजेश यादव की पुत्री गुड़िया कुमारी को उपहार स्वरूप लहंगा प्रदान किया गया। यह सहयोग माननीय विधायक मनीष जायसवाल एवं माननीय विधायक मनोज कुमार यादव के सौजन्य से सेवा भाव के तहत दिया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सहदेव यादव ने अपने हाथों से दोनों बेटियों को लहंगा वितरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, कृष्णा यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और समाज में सहयोग व सेवा की भावना को भी बल मिला।

रिपोर्टर :  अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.