नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट से हैंडपंप मरम्मत में आई तेजी, पेयजल समस्या के समाधान में मिल रही राहत
हजारीबाग : जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” अब प्रभावी साबित होने लगा है। इस पहल के जरिए खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कार्य में तेजी आई है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।उप विकास आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिकायतें “नीर वीर पोर्टल” के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें खराब और निष्क्रिय चापाकलों से जुड़ी हैं। खास बात यह है कि इन शिकायतों पर संबंधित विभाग तुरंत संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो और हर नागरिक को स्वच्छ एवं सुगम पानी उपलब्ध हो सके।
अब तक इस पोर्टल के माध्यम से कुल 354 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 181 मामलों का निष्पादन हो चुका है, जबकि बाकी मामलों में कार्य जारी है।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की सूचना “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” (8757864361) के माध्यम से जरूर दें, ताकि समय पर समस्या का समाधान किया जा सके।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.