ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, डीडीसी ने दिए सख्त निर्देश..

हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त डीडीसी श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी, बिरसा हरित ग्राम, बागवानी, पोटो हो खेल विकास योजना, पीएम जनमन, पंचायती राज सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित और प्रचलित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने एफटीओ व पीडी जेनरेशन में तेजी लाने, मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने तथा ऑडिट रिपोर्ट शीघ्र जमा करने पर जोर दिया। जीरो एक्सपेंडिचर की स्थिति खत्म करने और लंबित व्यय कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।गर्मी को देखते हुए जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं में तेजी लाने तथा प्रखंडों में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने और सभी पूर्ण योजनाओं की शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में बीडीओ को आधार सत्यापन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा गया। साथ ही पीएम आवास, पीएम जनमन, अबुआ आवास और अंबेडकर आवास योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर बल दिया गया।पंचायती राज विभाग के तहत 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में प्रगति, ग्राम पंचायतों में सेवाओं के सुचारू संचालन और ज्ञान केंद्रों की स्थापना को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा करते हुए एसएचजी गठन, क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, आजीविका व पशुपालन गतिविधियों में तेजी लाने और नियमित डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीएम समेत संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.