पशुपालन,भूमि संरक्षण व उद्यान योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश..

हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर गुरुवार कोसमाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त डीडीसी श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन, भूमि संरक्षण एवं उद्यान विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।समीक्षा के दौरान बत्तख, कुक्कुट एवं गाय वितरण, डीबीटी डेयरी, पशुधन विकास, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग, पीएम कुसुम, तालाब निर्माण, परकुलेशन टैंक एवं पंप सेट योजना पर विशेष चर्चा हुई। डीडीसी ने पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बत्तख, कुक्कुट और गाय वितरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें तथा डीबीटी आधारित योजनाओं पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मिट्टी परीक्षण सॉइल टेस्टिंग कार्य में तेजी लाने और सभी कृषि आधारित विभागों के बीच समन्वय बनाकर नियमित बैठकें करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण कराने और राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।बैठक में पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.