सामुदायिक अस्पताल कर्मी ए. एन. एम पर लगा अवैध वसूली का शिकायत पी एम पी जी पोर्टल कि आरोप की जाँच के लिए पहुंची आठ सदस्यीय टीम को मिला सबूत

बरकट्ठा :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम लक्ष्मी सुमन के विरुद्ध डिलीवरी के दौरान पैसे लेने की शिकायत पर जिला स्तरीय टीम जांच करने बरकट्ठा सामुदायिक अस्पताल  पहुंची. बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया निवासी संतोष कुमार मंडल ने हजारीबाग सिविल सर्जन एवं पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया था. जिसके आलोक में हजारीबाग सिविल सर्जन ने बरही अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रकाश ज्ञानी के नेतृत्व में एक आठ सदस्यीय जांच टीम का गठत कर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा. मामले को लेकर बरही चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ प्रकाश ज्ञानी, चौपारण चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीएन ठाकुर, बरकट्ठा चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रत्ना रानी कुंज व अन्य ने मामले की जांच हेतु अस्पताल परिसर पहुंचे मौके पर किया. मौके पर बरकट्ठा निवासी नगीया देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी समेत कई महिलाओं ने टीम को बताया कि डीलीवरी के समय और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर 2500 से 3000 रूपया लिया जाता है. इस बाबत डॉ प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि सभी लोगों के ब्यान और जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन हजारीबाग को सौंप दिया जाएगा. मालूम हो कि इसके पूर्व भी एएनएम लक्ष्मी सुमन पर बरकट्ठा अस्पताल में रहते हुए लगे आरोप के बाद हटा दिया गया था. परन्तु क्षेत्र को लोग दबे जुबान से कहते है कि किसी बड़े सफेदपोश नेता का पैरवी होने के कारण उक्त ए. एन. एम को दोबारा बरकट्ठा भेज दिया जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है  इस बाबत एएनएम लक्ष्मी सुमन ने पुरे मामले को झूठा और बेबुनियाद बताया, 
ज्ञात हो कि सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बरकट्ठा में मेडिकल संचालक, लैब संचालक आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत है जो सिर्फ कागजी कोरम पूरा करते है, अस्पताल कर्मियों के द्वारा आवास का उपयोग करते आ रहे है और उनकी आवास किराया नहीं ली जा रही है, अस्पताल में कई चिकत्सक की  तबादला दूसरे जगह हो गई थी जो अपनी पहुंच और पैरवी के बल पर पुन: अपनी सेफ जॉन बरकट्ठा अस्तानांतरण करवा कर बिना कोई डर भय के सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को प्राइवेट इलाज कर,एवं बरकट्ठा में बिना लाइसेंस के संचालित कुकुरमुत्ते की तरह प्राइवेट नर्सिंग होम के माध्यम से मोटी रकम की वसूली की जाती है जो गंभीर जाँच का विषय है

रिपोर्टर : गोपाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.