‘स्कूल रुआर’ अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित..शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को छात्रों ने निकाला मार्च..
हजारीबाग : कटकमदाग पिरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘स्कूल Ruaar (Back to School)’ अभियान के तहत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय (UMS) अडरा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाना तथा समाज में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।रैली का नेतृत्व पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि नेहा वालदे ने किया। कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाध्यापक बजरंग राम एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।इस मौके पर पंचायत की मुखिया संगीता देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने और शिक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से जुड़े नारे लगाते हुए गांव की गलियों और सड़कों पर मार्च किया। बच्चों ने ‘हर बच्चा स्कूल जाए’ जैसे संदेश देकर लोगों को जागरूक किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के अभियान से न केवल ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या कम होगी, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.