मंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों पर हमला,प्रेस क्लब ने जताया कड़ा विरोध

हजारीबाग : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को मीडिया कर्मियों पर हुए हमले की हजारीबाग प्रेस क्लब ने कड़ी निंदा की है। क्लब ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना पर गहरा आक्रोश जताया है।प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि मंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों पर हमला होना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर पत्रकारों पर जानलेवा हमला लोकतंत्र को शर्मसार करता है। घटना के दौरान मौके पर कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, इसके बावजूद ऐसी घटना होना चिंता का विषय है।वहीं क्लब के सचिव दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि पत्रकारों पर सुनियोजित हमला किया गया, जिसमें दो पत्रकार घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बर्दाश्त के बाहर है और यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रेस क्लब आंदोलन के लिए बाध्य होगा।प्रेस क्लब ने कहा कि यह सिर्फ पत्रकारों पर हमला नहीं,बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि पत्रकारों की आवाज दबाने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.