एनएच-19 पर 14 घंटे का महाजाम,निर्माण कंपनी पर उठे सवाल
चौपारण : एनएच-19 पर बरही से सिंघरावाँ तक लगे लंबे जाम को लेकर कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने सड़क निर्माण कंपनी और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह महाजाम कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि निर्माण कंपनी की लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती का परिणाम है।दीपक गुप्ता ने बताया कि करीब 14 घंटे से लोग जाम में फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शादी समारोह में जा रही कई गाड़ियां भी जाम में फंस गईं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे,अधूरे निर्माण कार्य और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण आमजन त्रस्त हैं। सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही ने राष्ट्रीय राजमार्ग को ही परेशानी का कारण बना दिया है।कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि आम नागरिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो तत्काल कार्रवाई होती है, लेकिन जब निर्माण एजेंसियों की वजह से हजारों लोग घंटों परेशान होते हैं, तब जिम्मेदारी तय नहीं की जाती।उन्होंने प्रशासन से अविलंब मामले का संज्ञान लेने, जाम की समस्या दूर करने और संबंधित निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.