ग्राम सभा में नाली निर्माण पर बनी सहमति

पपरो रोड पर जलजमाव से राहत के लिए ढक्कन सहित नाली बनाने का प्रस्ताव

चौपारण-  शुक्रवार को चौपारण पंचायत में मुखिया पिंकी देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पपरो रोड स्थित इंद्रदेव केसरी के घर से मेघन रविदास के घर तक नाली सह ढक्कन निर्माण कार्य पर चर्च सहमति बनाना था।
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सड़क किनारे जलजमाव, गंदगी और आवागमन में हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। इस पर सर्वसम्मति से उक्त मार्ग में नाली निर्माण के साथ ढक्कन लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि जलनिकासी की समस्या दूर हो और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण से जलजमाव की समस्या समाप्त होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी।ग्राम सभा में मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह, वार्ड सदस्य शंकर प्रसाद सिन्हा, मेघन रविदास, भोला रविदास, कैलाश रविदास, संजय भुईयां, भूपेश सिंह, टिंकू साव, असाहू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.