पत्रकारिता के तनावपूर्ण माहौल से राहत दिलाने का बनेगा माध्यम, 26 सदस्य लेंगे भाग
हजारीबाग : पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, मनोरंजन और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हजारीबाग प्रेस क्लब में आज कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित किए जाने वाले कैरम टूर्नामेंट में उद्घाटनकर्ता के रूप में हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा शरीक होंगे। प्रेस क्लब से जुड़े कुल 26 सदस्य प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने बताया कि पत्रकारिता के दौरान लगातार समाचार संकलन और विभिन्न घटनाओं की कवरेज के कारण मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में कैरम प्रतियोगिता जैसे मनोरंजक आयोजन पत्रकारों को तनाव से बाहर निकालने के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि खेल और मनोरंजन के माध्यम से सभी सदस्य एक साथ जुड़ेंगे तथा आपसी भाईचारा और मजबूत होगा।
हजारीबाग प्रेस क्लब के सचिव दीपक सिंह ने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में मनोरंजन भी बेहद आवश्यक है। कैरम प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगी बल्कि पत्रकारों के बीच सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन कायम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कैरम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में राजेश मिश्रा, दीपक सिंह, कृष्णा गुप्ता, अनुज कुमार सिन्हा, एजाज आलम, प्रदीप कुमार पाठक, संजय लाल विश्वकर्मा, अनिल कुमार राम, रूपेश कुमार दास, फैज अनवर, सुशांत सोनी, सागर कुमार, अविरल बिहारी लाल, रवि कुमार शर्मा, कुणाल सिंह, सितेश तिवारी, प्रदीप सिंहा, अर्जुन टुडू, अपराजिता पाण्डेय, विवेक कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, सुमन कुमार सिन्हा, कलाम खान, शशांक शेखर तथा आशीष यादव शामिल हैं।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.