टीपी साद्वल कैरम बोर्ड टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ, मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
हजारीबाग : हजारीबाग प्रेस क्लब में रविवार को “टीपी साद्वल कैरम बोर्ड टूर्नामेंट 2026” का भव्य शुभारंभ हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा ने किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं खेल प्रेमियों की मौजूदगी से आयोजन स्थल खेल भावना और उत्साह से सराबोर दिखा।मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कैरम जैसे इंडोर खेल मानसिक एकाग्रता और धैर्य को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेयर ने हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट के पहले चरण में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। कुणाल सिंह बनाम रुपेश कुमार दास, प्रदीप पाठक बनाम शशांक शेखर, रवि सिंह बनाम दीपक सिंह, अर्जुन टुडू बनाम अविरल लाल बिहारी, आशीष यादव बनाम एजाज आलम, मुरारी सिंह बनाम सितेश तिवारी, विवेक सिंह बनाम संजय लाल विश्वकर्मा, फैज अनवर बनाम अनिल राम, कृष्णा गुप्ता बनाम प्रदीप सिन्हा, अपराजिता पांडे बनाम कलाम खान, सागर कुमार बनाम रूपांशु चौधरी, अनुज सिन्हा बनाम सुशांत सोनी एवं रवि शर्मा बनाम सुमन सिन्हा के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी चरणों में विजेता खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.