जयकारों से गूंजा विष्णुगढ़, यज्ञ के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा
विष्णुगढ़ - प्रखंड अंतर्गत नवादा स्थित महावीर नगर यज्ञ स्थल प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे एवं पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” एवं “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा बैंक मोड़, बजरंग नगर और बनासो मोड़ होते हुए माता महामाया बागेश्वरी मंदिर पहुंची।
प्रसिद्ध कथा वाचिका श्री मिथिलेश्वरी जी ने कहा कि यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। वहीं आचार्य पुरेंद्र जी महाराज ने कहा कि सामूहिक आस्था और संस्कृति के संरक्षण में शोभा यात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
यात्रा के दौरान यज्ञ समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन की निगरानी एवं समिति के अनुशासित प्रबंधन से शोभा यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामेश्वर यादव, बैजू यादव, रामचंद्र यादव, दुलारचंद यादव, बिशुन साव, धीरज साव, दिलीप यादव, जयनाथ साव सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे
रिपोर्ट संदीप मिश्रा विष्णुगढ़

No Previous Comments found.