बेलाही पंचायत भवन में चारो धाम सांसद तीर्थ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित
बेलाही पंचायत भवन में चारो धाम सांसद तीर्थ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित, 28 जून को रवाना होंगे तीर्थ यात्री
चौपारण- बेलाही पंचायत भवन में 28/06/2026 को आयोजित होने वाली चारो धाम सांसद तीर्थ यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष आरती कौशल ने की, जबकि मंच संचालन सह सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान ने किया।
बैठक में तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी जुगनू सिंह, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि दुवारिका सिंह, बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि सहदेव यादव, महामंत्री प्रवीन सिंह, उपाध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, उपाध्यक्ष अरबिन्द साव, स्थानीय मुखिया मंटू सिंह, पंचायत समिति सदस्य विकास रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, कपिल यादव, मनीष सिंह, कन्हैया रजक, संजय सिंह, सुधीर कौशल, कपिल ठाकुर एवं सीताराम साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत के सभी गांवों एवं सभी वर्गों से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का चयन सांसद तीर्थ यात्रा के लिए किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें।
रिपोर्टर — अमित सिंह
चौपारण

No Previous Comments found.