चौपारण पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के सौजन्य से चतरा मोड़ में प्याऊ जल की व्यवस्था

चौपारण : भीषण गर्मी को देखते हुए चौपारण पंचायत की मुखिया श्रीमती पिंकी देवी के सौजन्य से चतरा मोड़ में राहगीरों एवं आम लोगों के लिए प्याऊ जल की व्यवस्था की गई है।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच इस पहल से राहगीरों, वाहन चालकों एवं बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने मुखिया पिंकी देवी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की व्यवस्था लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है।

मुखिया श्रीमती पिंकी देवी ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व है और आगे भी जनसेवा के कार्य जारी रहेंगे।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.