पेट्रोलियम संकट के बीच आम जनता को राहत पहुंचा रहा गिरधारी ऑटोमोबाइल्स
हजारीबाग : जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के कारण आम लोगों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने से लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे कठिन समय में छड़वा, हजारीबाग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप – गिरधारी ऑटोमोबाइल्स लगातार लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा है। पेट्रोल पंप पर लगातार पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आसपास के कई क्षेत्रों से वाहन चालक यहां पहुंचकर अपने वाहनों में ईंधन भरवा रहे हैं। सुबह से देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, इसके बावजूद ग्राहकों को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से सेवा प्रदान की जा रही है। पंप प्रबंधन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों द्वारा पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। पंप संचालक अनुभव यादव ने बताया कि वर्तमान संकट की स्थिति को देखते हुए लगातार ईंधन उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी टीम लगातार कार्यरत है। स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने भी गिरधारी ऑटोमोबाइल्स की व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना की है। लोगों का कहना है कि जब अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी बनी हुई है, ऐसे समय में यह पेट्रोल पंप आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.