बरकट्ठा के बेलकपी में वर्षों पुरानी जमीन विवाद को पंचायत में सुलझाया गया।

हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेलकपी पंचायत भवन में वर्षों से चल रहे जमीन विवाद (1)डमरी देवी पति स्वर्गीय अमृतलाल साव,(2) लोकन साव पिता स्वर्गीय सोना साव (3) धनेश्वर साव पिता स्वर्गीय सोना साव सभी बंडासिंगा का निवासी के बीच पुश्तैनी जमीन बटवारा को लेकर कई वर्षों से झगड़ा झंझट चला आ रहा था, इसको लेकर कई बार फैसला भी हुआ लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद आज गुरुवार शाम 4:00 बजे बेलकपी मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में एक पंचायत का आयोजित किया गया,जिसका  संचालन टुकलाल नायक ने किया। पंचायत में सर्वसम्मति से से अपने-अपने हिस्से के जमीन पर काबिज रहने का आश्वासन पंचो के समक्ष तीनों पक्षों ने दिया। जिस पर उपस्थित पंचों के द्वारा पंचनामा तैयार कर उस पर पंचायत को लिखा गया और तीनों पक्षों के हस्ताक्षर करते हुए अपना-अपना हस्ताक्षर बनाया और पंचायत के उपरांत तीनों पक्षों को एक दूसरे से गले मिलाया और भविष्य में मिलजुल कर रहने का अपील किया गया। मौके पर बरकट्ठा पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत साव, सलैया पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, बेलकपी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, पंसस प्रतिनिधि राजकुमार गिरी, मुकेश राय, रमजान अली, संजय साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, दामोदर नायक, सुरेंद्र साव, किशोर साव, नुनू साव

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.