कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब
हज़ारीबाग : चौपारण स्थित पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला मोर्चा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, जिला अध्यक्ष बेबी देवी, प्रखंड अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भारी उपस्थिति ने कांग्रेस महिला मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.