महिला शक्ति से कांग्रेस को मिलेगा नया संबल,बूथ स्तर तक होगा संगठन विस्तार : रमा खलखो....

हजारीबाग : कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को चौपारण स्थित पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर प्रखंड स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरे परिसर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, संगठन के प्रति समर्पण और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा देखने को मिली।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस महिला मोर्चा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने की।सम्मेलन में संगठन विस्तार, महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक अधिकार, राजनीतिक भागीदारी तथा स्थानीय समस्याओं जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
..................
बॉक्स में..
........
महिलाओं की ताकत से मजबूत होगा कांग्रेस का जनाधार"  रमा खलखो
प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं और राजनीति में उनकी बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र को नई दिशा दे रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
.......................

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है कांग्रेस,रमा खलखो,उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पार्टी लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में महिला मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाएगा।
.......................
बॉक्स में....
............
सामाजिक बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति हैं महिलाएं.
पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि किसी भी आंदोलन,सामाजिक परिवर्तन और जनसंघर्ष में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कांग्रेस संगठन की मजबूती में महिलाओं का योगदान हमेशा निर्णायक रहा है और भविष्य में भी उनकी भूमिका अहम रहेगी।
............
गांव गांव पहुंचकर लोगों की आवाज बनें महिला अकेला जी ne कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को पंचायत पंचायत और गांव-गांव पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को उठाना होगा। वर्तमान समय में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में महिला कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए। संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है।
......................
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा महिला मोर्चा"जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी देवी ने कहा कि महिला मोर्चा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवाज बुलंद करने का कार्य करेगा। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया।
...............
बॉक्स में...
.............
पंचायत स्तर पर भी होंगे महिला सम्मेलन,प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि चौपारण प्रखंड में महिला मोर्चा लगातार संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर भी महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी।
...................
सम्मेलन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और स्थानीय समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटु यादव, मुखिया उषा देवी, पंचायत समिति सदस्य इंदु वर्णवाल, सुषमा केसरी,पिंकी विश्वकर्मा,मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र दांगी,मनोज सिंह, दिगंबर भुईयां, प्रहलाद सिंह, कोठारी सिंह, नीरज सिंह, महेश केसरी, टुन्नू वर्णवाल, नकुल यादव, नवीन यादव, संजय यादव, मोहम्मद सलाम,मोहम्मद जकाउल्लाह, मोहम्मद परवेज, अनीश राजा, मतीनुल्लाह, मोहम्मद गुल बहार, जगदीश यादव, सकलदेव यादव, विशुंधरी महतो, अक्षय पांडेय, नारायण प्रजापति, संजय सिंह, रामदेव यादव, शंभू यादव, सतनारायण पांडेय, वीरेंद्र यादव, बहादुर राणा, संतोष रजक, नीरज जैन, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्याएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महिला मोर्चा की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे सम्मेलन के दौरान उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.